अंबिकापुर: सूरजपुर जिले में कलयुगी पुत्र ने सिलबट्टे से अपनी मां पर किया वार, जिला अस्पताल में महिला की हुई मौत
हम आपको बता दे कि आज दिनांक 11 में 2026 दिन सोमवार को दोपहर 12:00 बजे अंबिकापुर के जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र से मिली जानकारी अनुसार सूरजपुर जिले में कलयुगी पुत्र ने सिलबट्टे से वार कर अपनी ही माँ को मौत के घाट उतार दिया है, घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया है इधर छोटे भाई ने भी हत्या करने वाले बड़े भाई को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है