महरौनी: जमीनी विवाद को लेकर बानपुर निवासी युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, घंटों चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो हुआ वायरल
जमीनी विवाद से क्षुब्ध होकर बानपुर निवासी एक युवक शनिवार दोपहर के समय मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उक्त मामले में उसने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ लोगों द्वारा जबरन उसके उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। उसने मामले में बानपुर थाने पर शिकायती पत्र दिया।परंतु कोई न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित नहीं हुई। उक्त घटना का वीडियो रविवार सुबह करीबन 6:00 बजे से वायरल है।