भरगामा: सिमुलर डेमोग्राफी एप से पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भरगामा प्रखंड सभागार भवन में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) अजीत कुमार ने सभी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को सिमुलर डेमोग्राफी एप के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।