🔸#DM_gzr एवं #SP_gzr द्वारा आगामी त्योहारों सावन/काँवड़ यात्रा, मोहर्रम के दृष्टिगत जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद के सभी समस्त राजपत्रित अधिकारी व अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार गाजीपुर में की गई बैठक ।
🔸बैठक कर त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु दिये गये निर्देश ।
🔸शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध की जाए वैधानिक कार्यवाही ।
ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से अपने साथ बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट व डंडा इत्यादि दंगा नियंत्रण उपकरणों को रखने हेतु सख्त निर्देश दिए गए।
🔸सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी रखते हुए भ्रामक/आपत्तिजनक व सौहार्द्र पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले पोस्टों पर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित कर तत्काल कार्यवाही की जाए।
🔸सभी पुलिस वाहनों में लाउड हेलर व पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम को सक्रिय करते हुए त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु आमजन से की जाए अपील।
🔸इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी ,मुख्य विकास अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
@IgRangeVaranasi @adgzonevaranasi #uppolice
21 views | Ghazipur, Uttar Pradesh | Jun 17, 2026