बेरमो: पुलिस ने स्कूली बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर, साइबर अपराध और POCSO एक्ट पर दी जानकारी
Bermo, Bokaro | May 8, 2026 बेरमो अंतर्गत कुरपनिया में बोकारो एसपी के निर्देश पर आज शुक्रवार समय लगभग साढ़े 10 बजे गांधीनगर पुलिस ने कुरपनिया स्थित सेंट एन्स हाई स्कूल में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी धनंजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय के खतरों और उनसे बचने के कानूनी उपायों के बारे में विस्तार से बताया।