कहरा: नवहट्टा थाना के गौरपाड़ा गांव में रास्ते विवाद को लेकर मारपीट, दो जख्मी, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती।
नवहट्टा थाना के गौरपाड़ा गांव वार्ड 17 में रास्ते के विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट किया है। जिस मारपीट में एक व्यक्ति और एक बालक जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। दोनों जख्मी का नाम विजय मुखिया और अंकित कुमार बताया जा रहा है। जख्मी ने तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।