पटेरा: कुम्हारी थाना में पदस्थ ASI गोविंद सिंह को पुलिस ने ट्रांसफर पर दी ऐतिहासिक विदाई
Patera, Damoh | Aug 3, 2026 कुम्हारी थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक गोविंद सिंह के तेजगढ़ पुलिस थाना ट्रांसफर होने के बाद कुम्हारी थाना पुलिस ने उन्हें ऐतिहासिक विदाई दी,थाना प्रभारी बृजेश पांडे और पुलिस स्टाफ ने थाना में उनका स्वागत करते हुए आकर्षक रथ पर सवार कर डीजे ढोलबाजों के साथ उन्हें नगर भ्रमण करते हुए विदाई दी,उल्लेखनीय है asi अपने सरल और मिलनसार व्यवहार के लिए जाने जाते थे।