राजगढ़: कलेक्टर डॉ. मिश्रा के प्रयास से जिला अस्पताल में शुरू हुई आधुनिक बेडशीट धुलाई व्यवस्था
राजगढ़ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के सतत प्रयासों से जिला अस्पताल राजगढ़ में आधुनिक हाई-कैपेसिटी वॉशिंग मशीनों के माध्यम से बेडशीट धुलाई की नई व्यवस्था प्रारंभ की गई है। इस पहल से अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ ही मरीजों को संक्रमण के खतरे से राहत मिलेगी। जिला अस्पताल में स्थापित तीन हाई-कैपेसिटी मशीनों के माध्य