फिरोज़ाबाद: झगड़ों पर थाना दक्षिण पुलिस ने सख्त एक्शन लिया, दो युवकों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया
शनिवार दोपहर 12 बजे करीब थाना दक्षिण पुलिस ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़ों के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सतीशचन्द्र एवं उपनिरीक्षक विकल ढाका की टीम ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनज़र यह कार्रवाई की।