एक साल पहले बनी सड़क की हालत खराब, गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग
हरदोई में विकास कार्यों की तस्वीर दिखाने वाली सड़क अब बदहाल नजर आ रही है। वायरल वीडियो में सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव दिखाई दे रहा है। कीचड़ और गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क का निर्माण करीब एक वर्ष पहले ही हुआ था, लेकिन अब सड़क की हालत खराब हो चुकी है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क की जांच कराकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
Hardoi, Hardoi | Aug 7, 2026