पत्थलगांव: डुडुंगजोर के जेठूपारा में सड़क नहीं बनने पर ग्रामीणों ने सड़क पर की धान की रोपाई, वर्षों की अनदेखी पर फूटा गुस्सा
पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत डुडूँगजोर के जेठूपारा मोहल्ले में सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। वर्षों से पक्की सड़क की मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए कच्ची सड़क पर ही धान की रोपाई कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना है कि जब सड़क पर चलना ही संभव