बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बसंतापुर पुरवा गांव में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान विवाद हो गया। हर साल की तरह फिरोजपुर, झांझरा और साइनतकिया गांवों की ताजिया सुमली नदी के किनारे दफनाई जाती हैं। रविवार को दफन के समय इन गांवों के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो मारपीट तक पहुंच गई।