हुरड़ा: लांबा में रक्तदान शिविर में 78 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह
Hurda, Bhilwara | Jun 14, 2026 लांबा में रक्तदान शिविर, 78 यूनिट रक्त संग्रह लांबा गांव में जीवन ज्योति रक्तदाता समूह के स्थापना दिवस एवं विश्व रक्तदाता दिवस पर ग्राम लांबा में 12वें रक्तदान शिविर का आज रविवार शाम करीब पांच बजे आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। भीषण गर्मी के बावजूद चार महिलाओं सहित 78 रक्तवीरों ने रक्तदान कर 78 यूनिट रक्त संग्रहित कराया