टीकमगढ़ जिले के ग्राम गोर में बिजली विभाग की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।सरपंच प्रतिनिधि अरविन्द साहू ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि विभाग ने बिना किसी सूचना और समन्वय के नए खंभे खड़े करने के दौरान नल-जल योजना की मेन लाइन को दो जगह से फोड़ दिया है।