सुप्पी: कस्तूरबा विद्यालय की चार छात्राएं बीमार, पीएचसी सुप्पी में भर्ती
सुप्पी प्रखंड के ससौला स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय की चार छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी छात्राओं को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सुप्पी में भर्ती कराया गया। पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है.