🚨 बड़ी खबर : अभी अभी बेनीपट्टी अनुमंडल कार्यालय के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अनियंत्रित गति से आ रही एक Alto कार अचानक सड़क किनारे एक फूस की दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर आगे एक गड्ढे में जा गिरी।
गनीमत यह रही कि दुर्घटना के वक्त दुकान के अंदर दुकानदार या कोई भी ग्राहक मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था।
Benipatti, Madhubani | Jul 25, 2026