सरदारशहर: सरदारशहर में नेता रोड़ पर स्थित पूर्व वित्त मंत्री चंदनमल बैद के पैतृक मकान में लगी आग, समय रहते आग पर पाया गया काबू
शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीबन नेता रोड़ पर स्थित पूर्व मंत्री चंदनमल बैद के पैतृक मकान में उगे एक खजूर के पेड़ में अचानक आग लग गई। जिसके चलते आसपास के लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू और फायर बिग्रेड को घटना की सूचना दी। सूचना पर मौके पर तुरंत दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया लिया गया।इस मकान में पहले चोरी हुई थी,फिर चौकीदार की मौत।