करगहर: रीवा पंचायत के तोरनी में मनरेगा से बने खेल परिसर में दरारें आईं, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
तोरनी गांव में मनरेगा योजना के तहत लाखों रुपये की लागत से बनाए गए खेल परिसर की हालत निर्माण के कुछ ही दिनों में खराब होने लगी है। परिसर के विभिन्न हिस्सों में दरारें उभर आई हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि खेल परिसर का निर्माण हाल ही में पूरा हुआ है, लेकिन शुरुआत से ही इसकी फर्श में दरारें दिखाई देने लगी हैं।