पीपलदा: इटावा पुलिस ने खाकी नगर से चुराई गई बाइक के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद, पूछताछ जारी
Pipalda, Kota | Sep 24, 2024 इटावा क़स्बे में 21 सितंबर को मोटरसाइकिल चुराने घटना को अंजाम देने वाले 2 बदमाशो को पुलिस ने आज सुखनी नदी के निकट से गिरफ्तार किया है।सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह ने बताया कि फरियादी ठाकुर गिरवाणी ने रिपोर्ट करवाई थी कि अज्ञात बदमाश उसकी मोटरसाइकिल चुराकर ले गए पुलिस ने इस मामले में अनुसंधान कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आज आरोपियों को गिरफ्तार किए है।