पीपलदा: शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा इटावा के चुनाव में कालारेवा अध्यक्ष व बेनी यादव महामंत्री निर्वाचित
Pipalda, Kota | Sep 24, 2024 शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा इटावा के चुनाव आज आयोजित हुए। चुनाव अधिकारी अटल बिहारी प्रधानाचार्य मोइकला, पर्यवेक्षक रमेशचंद गौतम, सुरेंद्र नागर , दिनेश यादव, श्याम बिहारी की देखरेख में आयोजित हुए। चुनाव में 724 शिक्षको ने मतदान किया। इसमें अध्यक्ष पद पर विष्णु मीना कालारेवां 132 मतो से विजय रहे। जबकि मंत्री पद पर बेनी प्रसाद यादव 125 मतो से विजय रहे।