पीपलदा: विभिन्न योजनाओं से ठगी के शिकार पीड़ितों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Pipalda, Kota | Sep 22, 2024 विभिन्न कम्पनियों द्वारा लोगो से पैसा जमा करवा कर उनको ठगी का शिकार बनाया गया केंद्र सरकार द्वारा लोगो का भुगतान करने के लिए कानून बनाया परन्तु उसको लागू नही करने पर आज कोटा संभाग के पीड़ितों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारी दी। ठगी पीड़ित संघ के प्रदेशाध्यक्ष MP शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों की सँख्या में पीड़ित कलेक्ट्रेट पँहुचे ओर ज्ञापन दिया।