बहरोड़: बहरोड़ में मंदिर की जमीन पर सियासी जनआक्रोश, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Behror, Alwar | Apr 9, 2026 बहरोड़ कस्बे में स्थित सीतारामजी मंदिर की करीब 16 बीघा जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि भूमाफियाओं ने इस जमीन का एग्रीमेंट कर लिया, जिससे स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। मामले को लेकर गुरुवार को दोपहर 12 बजे संख्या में नागरिक एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।