लंबित वेतन और वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मियों ने गुरुवार को आंदोलन वापस ले लिया। सिविल सर्जन के साथ हुई वार्ता में तीन माह का बकाया मानदेय जल्द भुगतान करने का आश्वासन मिलने के बाद कर्मी काम पर लौट आए। इससे जिले की ठप पड़ी स्वास्थ्य सेवाएं फिर से बहाल हो गई हैं।