करछना: डेज मेडिकल तिराहे के समीप 67 वर्षीय वृद्ध ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
औद्योगिक थाना क्षेत्र के डेज मेडिकल तिराहा समीप एक निजी उद्योग कंपनी के गेट के पास 67 वर्षीय वृद्ध रमेश मिश्रा पुत्र स्वर्गीय राम निरंजन मिश्रा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। हालांकि उसने इस तरह का कदम क्यों उठाया अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शाम 5:00 बजे के करीब औद्योगिक थाना प्रभारी कमलेश पटेल ने बताया शव पोस्टमार्टम भेजा।