इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगरिया में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दर्ज हुआ मुकदमा
Iglas, Aligarh | Jul 25, 2026 इगलास। अरविन्द निवासी रामनगरिया का कहना है कि 22 जुलाई को साथी प्रशांत कुमार निवासी जाखुर के साथ करथला पैट्रोल पंप पर सुबह 10 बजे पहुंचा। संदीप उर्फ संजीव ने मुझे रोककर गाली-गलौज देना प्रारंभ कर दिया। विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट करने लगा तो प्रशांत व अन्य राहगीरों ने मुझे बचाया तो जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। आरोप है कि पूर्व में भी मारपीट की है।