गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के रामपुर थाना क्षेत्र निवासी मानसिक रूप से पीड़ित युवक हुआ लापता,गया पुलिस ने सोशल मीडिया जारी की तस्वीर
गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के निवासी 32 वर्षीय शंकर कुमार पिछले कुछ समय से लापता हैं। गया पुलिस ने उनकी तलाश को लेकर आम लोगों से सहयोग की अपील की है।मंगलवार की दोपहर 2 बजे लापता युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी किया है।बताया कि शंकर कुमार रामपुर स्थित शिव मंदिर के पास के निवासी हैं। बताया गया है कि वह मानसिक रूप से पीड़ित हैं।