दतिया: सोहन पीएचसी में वार्ड बॉय छत्रपाल सिंह का विदाई समारोह आयोजित, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हुए शामिल
Datia, Datia | Nov 29, 2025 सोहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ वार्ड बॉय छत्रपाल सिंह के सम्मान में शनिवार शाम 04 बजे से एक सादगीपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद उनके सेवानिवृत्ति पर स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में चिकित्सकों और कर्मचारियों ने छत्रपाल सिंह के कार्यकाल पर प्रकाश डाला।