हुज़ूर: ग्वालियर से सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं: गौ-माता का इलाज और किसानों की आय में वृद्धि
Huzur, Bhopal | May 4, 2026 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन से किसानों, पशुपालकों और गौ-सेवा को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अब गायों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा ग्वालियर में वैलनेस सेंटर और डबरा में नया पशु चिकित्सालय खोला जाएगा जहां पशु आहार निर्माण की सुविधा भी होगी|