चैनपुर: ज़मीन मापी करने गई राजस्व टीम पर हमला, कर्मचारी जान बचाकर भागे, प्रशासन हुआ अलर्ट
Chainpur, Gumla | Apr 30, 2026 चैनपुर प्रखंड के केड़ेंग गांव में भूमि विवाद सुलझाने पहुंची राजस्व टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने की गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी देते हुए गुरुवार सुबह नौ बजे बताया गया कि गांव निवासी शिव प्रसाद द्वारा विवादित जमीन के सीमांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन दिए जाने के बाद अंचल कार्यालय की टीम मौके पर पहुंची थी, जहां अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया।