धनौरा: गजरौला के मोहल्ला जलाल नगर में पुराने विवाद के चलते घर में घुसकर की गई मारपीट, घटना का लाइव वीडियो हुआ वायरल
गजरौला के मोहल्ला जलाल नगर में शान मोहम्मद का परिवार रहता है। शुक्रवार को शान मोहम्मद अपने परिवार के लोगों के साथ घर पर ही था। तभी उसके ही रिश्तेदार ने पुरानी विवाद के चलते घर घुसकर अपने साथियों संग मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। वह मौजूद लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।