देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बडोवाला, देहरादून से दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की ज्वेलरी और एक लैपटॉप किया बरामद
पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बडोवाला देहरादून से दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त दिलशाद, पुत्र शमशेर और फरमान उर्फ मोनू पुत्र मुनोवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी की ज्वेलरी और एक लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि वादी प्रदीप कुमार ने 25 फरवरी 2024 को अपने बंद घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।