देहरादून: रायपुर थाना देहरादून पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च, निर्भीक होकर मतदान की अपील
एसएसपी देहरादून अजय सिंह के दिशा निर्देश के बाद रायपुर थाना पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने वाणी बिहार, जैन प्लाट,एमडीडीए कालोनी, अधोईवाला आदि स्थानों पर मिश्रित आबादी तथा सवेंदनशील क्षेत्रों पर मार्च करते हुए अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया, साथ ही आम जन से चुनाव में निर्भीक व निष्पक्ष होकर मतदान की अपील की।