रातू: जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के लिए पुलिस ने की तैयारियों की समीक्षा
Ratu, Ranchi | Oct 7, 2026 9 अक्टूबर को धुर्वा स्थित जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में नगर एसपी पारस राणा, यातायात एसपी राकेश सिंह, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी समेत विभिन्न पुलिस इकाइयों के अधिकारी और मैच के लिए पुलिस मुख्यालय से प्रतिनि