कसिया: भैसही गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग, बास की कोठी व कई झोपड़ियां जलकर हुईं राख, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
कसया तहसील क्षेत्र के गांव भैसही में अज्ञात कारणों से बांस की कोठ में आग लग गयी। अचानक आग की लपटों को देख आग शोर मचाना शुरू किया। शोर सुन मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गये। और आग लगने की घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड व डायल 112 की पुलिस टीम को दी। सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया और उसे बुझाया।