कसिया: कुशीनगर के एक लाज में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव, पुलिस कार्रवाई में जुटी
कसया थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 01 बुद्ध नगरी कुशीनगर स्थित भाड़े पर रूम लेकर पढ़ाई कर रही बीएससी द्वितीय वर्ष की एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लाज के कमरे में फंदे से लटकता मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गयी।कुशीनगर पुलिस चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी कर पीएम के लिए भेजते हुए घटना कि जांच शुरू कर दी है।