कसिया: कसया पुलिस ने चोरी के हैंडपंप के साथ एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार
कसया थाने के एसएचओ ओमप्रकाश तिवारी ने उपनिरीक्षक बरुणेश उपाध्याय, का. अमित यादव व उमाशंकर यादव की पुलिस टीम के साथ चोरी के एक मामले में चोरी गयी हैंडपंप के साथ एक शातिर चोर अमित मद्देशिया पुत्र जवाहिर मद्देशिया निवासी जैन गली वार्ड नं.13 श्रीराम जानकी नगर नगरपालिका परिषद कुशीनगर थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया है।