अतरी: बीज महंगा होने के कारण कृषि कार्यालय के बजाय बाजार से बीज खरीद रहे हैं किसान
Atri, Gaya | Jun 30, 2026 अतरी प्रखंड कृषि कार्यालय में खरीफ मौसम के लिए धान अरहर एवं मड़ुआ के बीच उपलब्ध होने के बावजूद किसान इन्हें खरीदने में खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं। महंगे दामों के कारण किसान कृषि कार्यालय के बजाय बाजार से बीज खरीद रहे हैं। कृषि विभाग द्वारा धान के बीच का पर्याप्त भंडारण किया गया है लेकिन अपेक्षाकृत अधिक कीमत होने के कारण किसान बाजार से बीच खरीद रहे हैं।