बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने उतरौला रोड झारखंडी मंदिर के पास इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम का किया उद्घाटन, कहा प्रदूषण में होगी कमी
सदर विधायक पलटू राम ने उतरौला रोड झारखंडी मंदिर के पास इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम का उद्घाटन करते हुए कहा कि इससे शहर में प्रदूषण में कमी आएगी।उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण एक बड़ी समस्या है लोग अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग करें जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू आदि मौजूद रहे।