बलरामपुर: कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति दिवस पर जिला अध्यक्ष शिविर सिविल लाइन कार्यालय पर गोष्ठी का किया आयोजन
अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के शिविर कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्टी में देश की आजादी से लेकर क्रांतिकारियों के संघर्ष पर चर्चा किया गया। गोष्ठी में जिला महामंत्री विनय कुमार मिश्रा, जगदंबा प्रसाद कुरील, मो जमील, राजेश कुरील, इजहार अहमद, बृजेश कुमार चौहान, सादुल्लाह खान, लाल साहब श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे