बलरामपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी समारोह पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह पर कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया वहीं उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन भी सुना। इस अवसर पर सदर विधायक पलटू राम एवं जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के परिजनों को सम्मानित भी किया। काकोरी कांड के नायकों के बारे में जानकारी दी गयी