बलरामपुर: कृषि विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि यंत्रों के लिए ई लाटरी के माध्यम से लाभार्थियों का किया गया चयन
कलेक्ट्रेट सभागार बलरामपुर में कस्टम हायरिंग सेंटर एवं अन्य यंत्रों की ई लाटरी से लाभार्थियों का चयन किया गया। कृषि विभाग के पोर्टल पर कृषि यंत्रों के चयन हेतु किसानों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया था जिनका चयन पारदर्शिता पूर्वक समिति के उपलब्धता में किया गया। उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार ने बताया चयनित किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जायेगा।