विजयीपुर: मंत्री सुनील कुमार पहुंचे विजयीपुर के गांव-गांव, सुनी जनसमस्याएं और कार्रवाई का दिया आश्वासन
बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने शुक्रवार को दोपहर 3 30 बजे विजयीपुर प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने जगदीशपुर, पुरैना, खजुहां कला, पिपरहियां, भरपूरवा, पटखौली, बेलही, मिश्रौली, बैकुंठपुर समेत विभिन्न गांवों में पहुंचकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। मंत्री ने कई मांगलिक कार्यक्