मिश्रिख: जवाहरपुर चीनी मिल के पास पैसों के विवाद में दबंग ग्राहकों ने दुकानदार को जमकर पीटा, दो लोग हुए घायल
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के जवाहरपुर चीनी मिल के पास पैसों को लेकर विवाद में दबंग ग्राहकों ने दुकानदार को धारदार हथियार से हमला करके बुरी तरह से जख्मी कर दिया बीच बचाव करने गए दुकानदार के परिवार के एक सदस्य को भी जख्मी किया गया दबंग की पिटाई से घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है।