जगाधरी: नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में जिला कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा ₹1,17,000 रुपये का लगाया जुर्माना
मामला 2023 का है जब घर में चल रही पार्टी के अंदर आरोपी के द्वारा 14 वर्षीय लड़की के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया था। जिस पर मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिला कोर्ट में आज अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी को 20 साल की सजा सुना दी ₹1,17,000 का जुर्माना भी लगाया जमाने की राशि अदना करने पर अतिरिक्त सजा काटनी होगी।