डुमरा: मोहनपुर वार्ड 39 में नव निर्मित देवी स्थान का भव्य उद्घाटन, मेयर व पार्षद रहे मौजूद
मोहनपुर वार्ड संख्या 39 में नव निर्मित देवी स्थान का उद्घाटन शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के मेयर, उप मेयर एवं मेयर प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर निगम के कई पार्षदों के साथ स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।