बालाघाट: सरेखा निवासी वृद्ध को पिकअप ने मारी टक्कर, हुई मौत, शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया
सड़को पर पैदल चलना भी अब मुश्किल हो गया हैं, जी हां कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 सरेखा बायपास में शुक्रवार शाम को दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामप्रसाद पांचे (58 वर्ष) पिता चमारीयालाल पांचे, निवासी वार्ड नंबर 31 सरेखा के रूप में हुई है। शनिवार को सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया ह