कानपुर: महाकुंभ जाने वाले नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, नौबस्ता फ्लाईओवर पर वाहनों की रफ्तार थम गई
नौबस्ता फ्लाईओवर पर महाकुंभ जाने वाले नेशनल हाईवे पर शनिवार रात 11:45 बजे भीषण जाम लग गया। इस दौरान वाहनों की रफ्तार थम गई और सैकड़ो वाहन जहां के तहां खड़े हो गए।डीसीपी ट्रैफिक ने जानकारी दी आवागमन को सुचारू रूप से संचालित कराने का प्रयास किया जा रहा है।नेशनल हाईवे पर यातायात का दबाव अधिक है।