ब्यावर: गिरी जीएसएस पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़का, बिजली कटौती से परेशान लोग
Beawar, Ajmer | May 2, 2026 ब्यावर। गिरी जीएसएस क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। भीषण गर्मी और लू के बीच बार-बार बिजली जाने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा।