मोठ: मासूम देव की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 7 वर्षीय बच्चे की जिंदगी, महाराजगंज ढेरी में पसरा मातम
Moth, Jhansi | Apr 12, 2026 पूंछ थाना क्षेत्र के महाराजगंज ढेरी गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 7 वर्षीय देव वंशकार की मौत हो गई। पिता के साथ घर लौट रहे देव को मोहल्ले के ही एक युवक ने बाइक से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे मोंठ सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार और गांव में गहरा शोक है।