पिंड्रा: वाराणसी में फूलपुर पुलिस ने वांछित वारंटी को पकड़ा, गैर जमानती वारंट मामले में हुई गिरफ्तारी
वाराणसी कमिश्नरेट की फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने शुक्रवार को गैर जमानती वारंट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी स्पेशल जज एससी एसटी एक्ट वाराणसी के आदेश पर की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बदरुद्दीन पुत्र स्वर्गीय हैदर अली के रूप में की गई है। पुलिस टीम में विधि कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को जेल भेज दिया है।